आत्महत्या

घाघरा के लेहा गांव के बाजारटांड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटन स्थल से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए

प्रेम प्रसंग को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं, पुलिस जांच में जुटी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा के लेहा गांव के बाजारटांड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटन स्थल से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के लेहा बाजार टाड़ के समीप एक खेत पर स्थित सखुआ के पेड़ पर पुसो थाना क्षेत्र के निजमा गांव निवासी बुधवा मुंडा के पुत्र संजीत मुंडा लगभग 25 वर्ष ने प्लास्टिक के रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ देखा . जिसके बाद घटन की सूचना तुंरत घाघरा पुलिस को दी गई. सूचना पा कर सब इंस्पेक्टर विकास कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंची एवं शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी .वही घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

बताया जा रहा है कि मृतक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इनमें एक लावा कंपनी का मोबाइल और दूसरा मोटोरोला कंपनी का मोबाइल बताया जा रहा है. ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर इसे कथित प्रेम प्रसंग से जोड़कर चर्चा की है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वही सब इंस्पेक्टर विकास कुमार से पूछे जाने पर कहा कि आत्महत्या के  कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बरामद मोबाइल फोन समेत अन्य बिंदुओं को जांच के दायरे में रखा गया है. वही शव को  पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

संबंधित सामग्री

IMA ने काला-बिल्ला प्रदर्शन की तिथियों को आगे बढ़ाया, 9 और 10 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन 

IMA ने काला-बिल्ला प्रदर्शन की तिथियों को आगे बढ़ाया, 9 और 10 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन 

राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को सौंपेंगे मेमोरेंडम 

राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी ने सदर अस्पताल रामगढ़ का किया निरीक्षण; स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी ने सदर अस्पताल रामगढ़ का किया निरीक्षण; स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

निरीक्षण के दौरान केंद्र व राज्य सरकार के संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, सेवाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।

मगध परियोजना से पांच हाइवा जब्त, ओझा टांड़ी के पास CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई में 250 टन कोयला बरामद; चालक फरार

मगध परियोजना से पांच हाइवा जब्त, ओझा टांड़ी के पास CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई में 250 टन कोयला बरामद; चालक फरार

अवैध कोयला कारोबार की खबरों के बीच स्कॉर्पियो-एन की गतिविधियों और सवार लोगों की भूमिका पर उठे सवाल

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

अज्ञात चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी