लोहरदगा के जुरिया सेमर टोली गांव में खेत से मवेशियों को घर लाने जा रहे युवक की वज्राघात से मौत

By : News11 Bharat
लोहरदगा के जुरिया सेमर टोली गांव में खेत से मवेशियों को घर लाने जा रहे युवक की वज्राघात से मौत

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जुरिया सेमर टोली गांव में बीते सोमवार की शाम वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. वज्रपात की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक आकाश उरांव.पिता बिंदेश्वर उरांव की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान आकाश अपने खेत से मवेशियों को घर लाने जा रहा था. इसी दौरान अचानक हुई तेज गर्जना और बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई.

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों द्वारा शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर दोपहर करीब 12 बजे शव उन्हें सौंप दिया गया. इस मौके पर जुरिया के समाजसेवी शंकर उरांव भी मौजूद रहे. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में जुरिया पंचायत की मुखिया रंथि कुमारी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जेएनएसी में नागरिक सुविधाओं एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया