गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा /डेस्क: बरसोल थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिषेक कुमार ने योगदान दिया. निवर्तमान थाना प्रभारी चंदन कुमार से उन्होंने विधिवत प्रभार ग्रहण किया. नए थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था कायम रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त किया की नए थाना प्रभारी बरसोल क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करके क्षेत्र में अमन चैन स्थापित करने का काम करेंगे.आश्वस्त किया की शांति व्यवस्था कायम करने में जहां भी उनकी आवश्यकता होगी हाज़िर रहेंगे. सभी लोगों से समन्वय स्थापित करके क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में काम किया जायगा.कहा की बरसोल थाना क्षेत्र अब पूरी तरह से अपराध मुक्त हो जाएगा. थाना क्षेत्र को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए हर पहलू पर विचार विमर्श करके शांति समिति का बैठक किया जाएगा.थाना क्षेत्र में प्रतिबंध चीज को अंकुश लगाया जाएगा. हर उत्सव से पहले लोगों के साथ समन्य स्थापित करके शांति समिति का बैठक आयोजित होगा
यह भी पढ़ें: सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची में किया गया हिंदी दिवस समारोह का आयोजन