एसीबीकी कार्रवाई

बगोदर में ACB की जांच से मचा हड़कंप, जरमुन्ने पूर्वी पंचायत के पुराने कामों की पड़ताल

मुखिया प्रमिला देवी के कार्यकाल से संबंधित दस्तावेजों और योजनाओं की जानकारी जुटाई. अधिकारियों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ भी की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बगोदर में ACB की जांच से मचा हड़कंप, जरमुन्ने पूर्वी पंचायत के पुराने कामों की पड़ताल

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर के जरमुन्ने पूर्वी पंचायत से जुड़े पुराने मामले में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम बगोदर पहुंची. धनबाद से आई टीम ने मुखिया प्रमिला देवी के कार्यकाल से संबंधित दस्तावेजों और योजनाओं की जानकारी जुटाई. टीम ने थाना और प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ भी की.

जांच के दौरान प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों से बंद कमरे में जानकारी ली गई. बीडीओ से भी मामले से जुड़े दस्तावेज और घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की गई. ACB अधिकारियों ने बताया कि जांच से संबंधित रिपोर्ट सीधे हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी.

मामले की शुरुआत वर्ष 2022 में बगोदर बस पड़ाव स्थित महेंद्र सिंह गोलंबर के सौंदर्यीकरण कार्य से हुई थी. कार्य कराने वाले ठेकेदार की मौत के बाद उनके भाई धर्मदेव राणा उर्फ बबलू राणा ने करीब 2.59 लाख रुपये के बकाया भुगतान का दावा किया था.

भुगतान को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच मुखिया की ओर से धर्मदेव राणा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया. इसके बाद अग्रिम जमानत की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में मामले से जुड़े तथ्यों और मुखिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे.

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने मामले की जांच ACB से कराने का आदेश दिया. इसी आदेश के तहत धनबाद ACB की टीम ने बगोदर पहुंचकर संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की है.

अब 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में ACB की सीलबंद जांच रिपोर्ट पेश की जानी है. इसके बाद ही मामले में सामने आए तथ्यों और वित्तीय अनियमितता से जुड़े सवालों की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें:  आदिवासी राज्य में आदिम जनजाति की सुध लेने वाला कोई नहीं! कोरवा समाज के दर्जनों परिवार भूखे सोने को बेबस, सरकार बेखबर!

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.