मवेशी तस्करी

बगोदर जीटी रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रकों से 60 मवेशी बरामद

कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रकों के चालक और तस्करी में शामिल लोग मौके से फरार हो गए

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
बगोदर जीटी रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रकों से 60 मवेशी बरामद

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बिहार से झारखंड के रास्ते बंगाल ले जाए जा रहे मवेशियों की तस्करी के खिलाफ बगोदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर जीटी रोड स्थित गैड़ा के पास पुलिस ने पांच ट्रकों को रोककर तलाशी ली.

तलाशी के दौरान सभी पांच ट्रकों से कुल 60 मवेशी बरामद किए गए. पुलिस ने मवेशियों समेत पांचों ट्रकों को जब्त कर लिया. कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रकों के चालक और तस्करी में शामिल लोग मौके से फरार हो गए.

पुलिस जब्त वाहनों के कागजात और मवेशियों के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मवेशियों को बिहार से लाकर झारखंड के रास्ते बंगाल ले जाने की बात सामने आ रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: सड़कों के किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर चला अभियान, 72 वाहनों पर हुई कार्रवाई

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.