खनन विभाग की कार्रवाई

खनन विभाग की कार्रवाई, पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर सहित 10800 घनफीट बालू जब्त

पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने मंगलवार संध्या छापामारी अभियान चलाकर अवैध गिट्टी चिप्स लदा हुआ एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.

By : Ark Sahuliyar
खनन विभाग की कार्रवाई, पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर सहित 10800 घनफीट बालू जब्त

राजेश कुमार/न्यूज11 भारत 
बोकारो थर्मल/डेस्क:
पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने मंगलवार संध्या छापामारी अभियान चलाकर अवैध गिट्टी चिप्स लदा हुआ एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. साथ ही लगभग 10 हजार 800 सौ घनफीट अवैध बालू के भंडार को भी जप्त किया गया . अभियान के दौरान पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के कंजकीरो  मुख्य सड़क से गिट्टी लदा हुआ  ट्रैक्टर को पकड़ा गया. ट्रैक्टर के पास वैध कागजात नहीं थे, जिसे विधिवत जप्त कर पेंक नारायणपुर थाना को सुपुर्द किया गया.इसी क्रम में पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के की गोनियाटो मेला टांड़ में छापामारी कर लगभग 10 हजार 800 सौ घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जप्त किया गया. खनन विभाग के अधिकारियों ने जप्त बालू को पेंक नारायणपुर थाना के हवाले कर थाना में इस अवैध खनन कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. छापेमारी अभियान में  खान निरीक्षक अजय कुमार महतो के साथ पेक नारायणपुर थाना की पुलिस बल मौजूद थे.