श्रावणी मेला

श्रावणी मेले को लेकर बाबा टांगीनाथ धाम में प्रशासनिक बैठक, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
श्रावणी मेले को लेकर बाबा टांगीनाथ धाम में प्रशासनिक बैठक, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत 

डुमरी/डेस्क: प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा टांगीनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बुधवार को धाम परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चैनपुर एसडीओ हरि उरांव ने की. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्य मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्यों से विस्तृत जानकारी ली गई. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात की जाएगी. साथ ही सावन माह के प्रत्येक सोमवार को मुख्य मंदिर के बाहर संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा मंदिर में प्रवेश के लिए सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी.

टांगीनाथ विकास समिति की ओर से बताया गया कि श्रावण मास के प्रथम दिन सुबह 7 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रावणी मेला का शुभारंभ किया जाएगा.

बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल, डुमरी बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, थाना प्रभारी शशि प्रकाश, एसआई मनोज कुमार, एसआई संदीप सांगा, एसआई दीपक कुमार राउत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं टांगीनाथ विकास समिति केगोबिंद सिंह, बीरेंद्र जायसवाल, जय श्री, अरविंद सिंह, रामकृपाल बैग, उमेश ताम्रकार, नीतीश केशरी, सिकंदर ताम्रकार, प्रदीप प्रसाद, देवराज कुमार सहित अन्य  उपस्थित रहे.

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन और टांगीनाथ विकास समिति की संयुक्त तैयारियों से इस वर्ष भी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रिंस खान गिरोह के दो सदस्यों को जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बनाते धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव