राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

By : Ark Sahuliyar
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की अहम बैठक के बाद संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में नजर आए. बैठक के तुरंत बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट से लोक भवन तक के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया. रूट का निरीक्षण करने के बाद अधिकारी लोक भवन पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के रात्रि विश्राम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई.

लोक भवन में ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिविल सर्जन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और प्रोटोकॉल से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी, ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके.

ये भी पढ़ें- धनबाद: केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची BCCL की टीम 
 
संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट