भरनो में महा शिवरात्रि को लेकर अखंड हरि कीर्तन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

By : News11 Bharat
भरनो में महा शिवरात्रि को लेकर अखंड हरि कीर्तन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा,भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भरनो क्षेत्र में धार्मिक आयोजन भी किए गए। बीते रात्रि अमलीया स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड कीर्तन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कीर्तन के दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।वहीं भरनो थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर थाना प्रभारी कंचन .के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच पूरी-सब्जी एवं बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया।इस भंडारे में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन की सराहना की।महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर भक्तों की कतार लगी रही।श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल,दूध, बेलपत्र,धतूरा व पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था भी की गई थी।इस अवसर पर मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय समिति एवं प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग किया गया।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और दिनभर पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।महाशिवरात्रि का यह पर्व भरनो प्रखंड में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: नवादा में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद दिखा उत्साह, ईशान किशन की दादी ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया