अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, जानें क्या किया अनुरोध

By : Vaibhaw Vikram
अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, जानें क्या किया अनुरोध

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में विगत दिनों पूर्व हुई विभत्स घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद हजारीबाग जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने के मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के महामहिम राज्यपाल  संतोष गंगवार से मुलाकात की.

महामहिम राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन के नाकामी को देखते हुए अपराध के अनुसंधान को सीबीआई को सौंपने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुनर्वासन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस दौरान राज्यपाल महोदय से राज्य मे महिला आयोग को सक्रिय बनाने का भी अनुरोध किया है. अंबा प्रसाद ने महामहिम राज्यपाल को अवगत कराते हुए कहा कि यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी दर्दनाक एवं घृणित है, पुलिस प्रशासन की नाकामी व असंवेदनशीलता आम लोगों की सुरक्षा पर सवालिया निशान है. पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है.

पूर्व विधायक ने महामहीम राज्यपाल को पत्र लिखकर इस घटना पर व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कांड संख्या 42/2026 में मृतका (पीड़िता) के साथ हुए जघन्य अपराध के इतने दिन बीत जाने के बाद भी हजारीबाग पुलिस अपराधियों का कोई सुराग लगाने में विफल रही है. यह स्थिति जिला पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है. महिला सम्मान और सुरक्षा का वादा करने वाली राज्य सरकार से जनता न्याय की आस लगाए बैठी है. हजारीबाग पुलिस की वर्तमान कार्यशैली से ऐसा प्रतीत होता है कि या तो वे इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, या फिर वास्तविक तथ्यों को उच्च स्तर तक पहुंचने से रोका जा रहा है. यह अत्यंत चिंताजनक है कि इतने जघन्य अपराध के दोषियों का पता लगाने में भी पुलिस अब तक असमर्थ रही है. 

ऐसी व्यवस्था से आम जनमानस का भरोसा डगमगा रहा है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा ने इस प्रकरण में अविलंब व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हजारीबाग पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने, संबंधित डीएसपी (DSP) एवं विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उचित जाँच करने, मामले की गंभीरता और स्थानीय पुलिस की विफलता को देखते हुए, इस कांड का अनुसंधान CBI से कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने समेत पीड़िता के परिवार को मुआवजा एवं पुनर्वास प्रदान करने का अनुरोध किया है. महामहिम राज्यपाल महोदय ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देने का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के गांव विकास की रफ्तार भरने को तैयार, झारखंड गठन के बाद पहली पर पंचायतों पर छप्पर फाड़ पैसे की बारिश
 

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट