राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल/डेस्क: बेरमो सीआईएसएफ के पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर बुधवार को बोकारो थर्मल पहुंचे. यहां सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरक का निरीक्षक सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया गया. सिक्स यूनिट बैरक में उप महानिरीक्षक का स्वागत इकाई प्रभारी-सह-उप कमांडेंट अरुण प्रसाद के गुलदस्ता देकर किया गया. साथ ही उप निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में सीआईएसएफ जवानों द्वारा सम्मान गार्ड प्रस्तुत किया.
यहां उप महानिरीक्षक ने सीआईएसएफ बैरक, क्वार्टर गार्ड, केंद्रीय पुलिस कैंटीन, संयंत्र के विभिन्न सुरक्षा ड्यूटी पोस्टों एवं अग्नि नियंत्रण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, परिचालनिक तैयारियों एवं बल सदस्यों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
इसके बाद उप महानिरीक्षक ने बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया के साथ बैठक की. जिसमें प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसके अलावे
सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर उप महानिरीक्षक ने सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिए. इस अवसर पर सीआईएसएफ बोकारो थर्मल इकाई प्रभारी सह उप कमांडेंट अरुण प्रसाद, सहायक कमांडेंट दिव्यांश भारद्वाज, अरुण कुमार गिरी सहित सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: मां-बेटी की संदिग्धावस्था में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप