संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: सिविल सर्जन सभागार पलामू में आज यक्ष्मा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी औरकर्मी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा विभाग की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर विस्तार से मंथन किया गया, स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रिजम्पटिव टीबी का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, ट्रूनेट कार्ट्रिज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा माइक्रोस्कोपी और एक्स-रे मशीनों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा, टीपीटी (TPT) के लक्ष्यों को पूरा करने और अधिक से अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक प्रभावी रणनीति तैयार की गई.
बैठक के अंत में सीएसआर (CSR) मद से फूड बास्केट वितरण के वास्ते प्राप्त राशि के सदुपयोग के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.
यह भी पढ़ें: मंत्री दीपक बिरूवा ने सदर प्रखंड के बरकेला हाई स्कूल में चारदीवारी सह गार्डवाल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास