झारखण्ड के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज

By : Ark Sahuliyar
झारखण्ड के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. विभाग द्वारा नियमित और बैकलॉग आधार पर नियुक्तियों के लिए अधियाचना (रिक्विजिशन) प्रपत्र अग्रिम कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है. 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विभाग के पत्रांक-22 (4), दिनांक 20 मार्च 2026 के माध्यम से यह अधियाचना प्राप्त हुई थी. इसमें कुल 25 प्रपत्र शामिल हैं, जो राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पदों से संबंधित हैं.

विभाग ने इन नियुक्तियों को झारखण्ड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्तों से संबंधित नियमावली 2015 तथा संशोधित नियमावली 2021 के तहत आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही, सक्षम प्राधिकार द्वारा अनुमोदित आरक्षण रोस्टर की प्रति भी संलग्न की गई है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सके. 

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 6500 से ज्यादा पदों पर भर्ती..

संबंधित सामग्री

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी-पीजी सीटें, फैकल्टी और स्टाफ का होगा पुनर्गठन

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी-पीजी सीटें, फैकल्टी और स्टाफ का होगा पुनर्गठन

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की समीक्षा, सभी मेडिकल कॉलेजों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

गढ़वा पुलिस ने जिले के रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लुटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने जिले के रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लुटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

एक अन्य फरार अपराधकर्मी शमशाद अंसारी को भी गिरफ्तार करने में गढ़वा पुलिस ने सफलता पाई है

समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना के जगतसिंहपुर बांध बाईपास रोड पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC में सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC में सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

इस्तीफे के अलावा कुछ कड़ी शर्तें रखते हुए देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी है