अपराध

गढ़वा पुलिस ने जिले के रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लुटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

एक अन्य फरार अपराधकर्मी शमशाद अंसारी को भी गिरफ्तार करने में गढ़वा पुलिस ने सफलता पाई है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा पुलिस ने जिले के रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लुटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस ने गढ़वा जिले में 12 एवं 13 सितम्बर को रंका थाना एवं हरिहरपुर ओ०पी० क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की घटना में शामिल सोनू उर्फ शाबिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. उसमें शामिल एक अन्य अपराधकर्मी शमशाद अंसारी जो फरार था उसे भी गिरफ्तार करने में गढ़वा पुलिस सफलता पाई है, साथ ही इसके पास से विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र (म०प्र०) स्थित कंचन ज्वेलर्स लूट काण्ड में मिले हिस्से का सोने का आभूषण, पैसा एवं मोबाईल की बरामदगी की गई है. इन्होंने रंका थाना एवं हरिहरपुर ओ०पी० क्षेत्र में लूट के पहले 12.09.2026 को अपना मोटरसाईकिल का नंबर प्लेट टी०वी०एस० मोटरसाईकिल शो-रूम हनुमान मंदिर, नगर उँटारी में खुलवाने तथा 13.09.2026 को लूट के पश्चात जंगीपुर नहर के रास्ते सिरियाटोंगर तथा वहां से पुनः टी०वी०एस० मोटरसाईकिल शो-रूम में आकर इनके एवं रौशन के द्वारा नंबर प्लेट लगवाने की बात बताई गई. रंका थाना एवं हरिहरपुर ओ०पी० क्षेत्र से लूटी गई अपाची मोटरसाईकिल को राहुल स्वीपर, अनपारा के घर में रखने तथा वहीं उसका नंबर प्लेट खोलकर विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र (म०प्र०) स्थित कंचन ज्वेलर्स डकैती में इस्तेमाल करने की बात बताई गई.

घटना करने के पश्चात् गिरफ्तार अपराधकर्मी शमाशाद को पटना भाग जाने की सूचना गढ़वा पुलिस को प्राप्त हुई थी. तत्पश्चात् गुप्तचर द्वारा बताया गया की वह पटना से आ गया है, जिसके बाद शमशाद अंसारी की गिरफ्तारी की गई है. गिरफ़्तार अपराधी के पास से मध्य प्रदेश के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचन ज्वेलर्स में हुई लूट में मिले हिस्से का सोना एवं नगद 44 हजार रूपये,एक मोबाइल फोन. साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास अनपरा थाना कांड सं0-161/26, धारा-3 (1) उ०प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986, रंका थाना कांड सं0-134/26, दिनांक-13.09.26, धारा-303(2) बी०एन०एस,भवनाथपुर (हरिहरपुर ओ०पी०) थाना कांड सं0-141/2026, दिनांक-13/09/2026, धारा-309(6) बी०एन०एस०,विंध्यनगर थाना कांड संख्या-461/26, दिनांक 18.09.2026, धारा 296 (बी), 127 (2), 115(2), 351 (3),310(2),311, 109 (1),332 (बी), बी०एन०एस० एवं 25 (1-ए),27(1) आर्म्स एक्ट.

वहीं इस छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी में सत्येन्द्र नारायण सिंह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, ओ०पी० प्रभारी, हरिहरपुर पु०अ०नि० परवेज आलम, अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० सुन्दर सोरेन, हरिहरपुर ओ०पी०,अंगरक्षक अनु०पु०पदा० श्री बंशीधर नगर, आ0/162 धीरज कुमार पाण्डेय,अंगरक्षक अनु०पु०पदा० श्री बंशीधर नगर, आ०/35 अविनाश कुमार गुप्ता,चालक अनु०पु०पदा० श्री बंशीधर नगर, चा०आ०/954 धमेन्द्र कुमार रजवार शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

संबंधित सामग्री

सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया दुःख 

सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया दुःख 

राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर दुःख जताया है.

विधायक मनोज यादव की पहल पर बरही में बनेगा ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप, 5 नए सब-स्टेशन से रोशन होंगे सैकड़ों टोले

विधायक मनोज यादव की पहल पर बरही में बनेगा ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप, 5 नए सब-स्टेशन से रोशन होंगे सैकड़ों टोले

बिजली विभाग के साथ की समीक्षा बैठक के बाद विधायक मनोज यादव का निर्बाध आपूर्ति का भरोसा

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी-पीजी सीटें, फैकल्टी और स्टाफ का होगा पुनर्गठन

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी-पीजी सीटें, फैकल्टी और स्टाफ का होगा पुनर्गठन

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की समीक्षा, सभी मेडिकल कॉलेजों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC में सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC में सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

इस्तीफे के अलावा कुछ कड़ी शर्तें रखते हुए देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी है