शिष्टाचार मुलाकात

अर्जुन मुंडा ने कोनबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सांगठनिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की वर्तमान गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
अर्जुन मुंडा ने कोनबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सांगठनिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

नीरज कुमार साहू

गुमला/बसिया: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा से रांची लौटने के क्रम में बसिया के कोनबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की. गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्वर्गीय विमला प्रधान के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने सिमडेगा गए थे.  यहां से वापसी के दौरान वे कोनबीर में रुके, जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की वर्तमान गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का दिशा-निर्देश दिया.
इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवध साहू (सैबू), जगदंबा साहू, बलदेव जायसवाल, अरुण चौधरी, नित्यानंद पांडे सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: धमधमिया जंगल में CISF का बड़ा ऑपरेशन, 20 टन अवैध कोयला बरामद, कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में चला सर्च अभियान

संबंधित सामग्री

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गिरिडीह के चर्चित आरजेडी नेता कैलाश यादव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मुखिया सुखदेव राय और उनके दो बेटों राजेश राय व विक्की राय को झारखंड हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

झारखंड हाईकोर्ट में एक महिला को सजा पूरी होने के बाद भी हिरासत में रखे जाने और हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में उसके साथ कथित यौन शोषण के मामले की सुनवाई हुई.

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हादसा हुआ. रेलकर्मी अभिनाश गोपालगंज, का रहने वाला है

रामपुर रिंग रोड के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... तीन युवकों की मौत 

रामपुर रिंग रोड के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... तीन युवकों की मौत 

नामकुम के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में रामपुर रिंग रोड के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. रामपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी.

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

बीच घूमने आए छात्र लहरों का आनन्द लेने के लिए समुद्र में घुसे थे, लेकिन तेज लहरों की चपेट में आ गए