राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति को लेकर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः बैठक

जलापूर्ति संबंधित विशेष पखवाड़े के तहत 2 मई से 15 मई तक पंचायत नगर परिषद वार्डों में विशेष शिविर

By : News11 Bharat
राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति को लेकर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः बैठक

न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले में जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में पुनः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान जानकारी दी गई की गर्मी के मौसम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत 2 मई से 15 मई तक जिले के सभी पंचायत व शहरी क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.

इस संबंध में उपायुक्त ने आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. साथ ही उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित अन्य अधिकारियों से शिविर के आयोजन की तैयारी की विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन पंचायतों में शिविर के आयोजन के दिन ही जलापूर्ति योजनाओं, चापानलों आदि की यथा संभव मरम्मती सुनिश्चित कराई जाए. वही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित अन्य अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में प्रमुख चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर घड़ों में पानी रखना सुनिश्चित 

यह भी पढ़ें: पलामू में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध व्यापार से जुड़े दम्पती ने वारदात को दिया था अंजाम

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव