न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मंदिर के आसपास लगातार अड्डाबाजी और नशाखोरी की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया. अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची कुमार रजत के नेतृत्व में बुधवार को विशेष कार्रवाई की गई.
कार्रवाई के दौरान सुखदेव नगर थाना पुलिस के सहयोग से पहाड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें अड्डाबाजी और नशाखोरी में संलिप्त चार व्यक्तियों को पकड़ा गया. सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उनके अभिभावकों को थाना बुलाया गया तथा बॉन्ड भरवाकर छोड़ा गया.
प्रशासन द्वारा पकड़े गए युवकों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होने की सख्त चेतावनी दी गई. वहीं, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रशिक्षण का आयोजन, नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
पहाड़ी मंदिर के आसपास अड्डाबाजी व नशाखोरी पर प्रशासन की कार्रवाई, चार युवक पकड़े गए
संबंधित सामग्री
DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू
दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.
'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.
ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 19 एवं 20 नवम्बर को ELC-2.0 का आयोजन किया जा रहा है.
बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?
TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.