रिश्वत कांड

रिश्वत कांड मामले में गुमला लघु सिंचाई प्रमंडल के तत्कालीन लेखपाल राहुल प्रताप की जमानत याचिका खारिज

रिश्वत कांड मामले में गुमला लघु सिंचाई प्रमंडल के तत्कालीन लेखपाल राहुल प्रताप की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है.

By : Ark Sahuliyar
रिश्वत कांड मामले में गुमला लघु सिंचाई प्रमंडल के तत्कालीन लेखपाल राहुल प्रताप की जमानत याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिश्वत कांड मामले में गुमला लघु सिंचाई प्रमंडल के तत्कालीन लेखपाल राहुल प्रताप की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है. विजिलेंस की विशेष कोर्ट ने याचिका खारिज की. ACB ने राहुल प्रताप को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. एसीबी की टीम ने कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास पर उस वक्त कार्रवाई की थी, जिस वक्त एक ठेकेदार से रिश्वत की राशि ले रहा था. गुमला शहर के कृष्णा छात्रावास में 25 लाख रुपये की लागत से रंग-पुताई का कार्य हुआ था. जिसके भुगतान से संबंधित चेक जारी करने के एवज में राहुल प्रताप द्वारा रिश्वत की मांग की गयी थी.  योजना को संवेदक ने 34 प्रतिशत लीज पर लिया था. भुगतान में अनावश्यक विलंब और रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार ने ACB से संपर्क कर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए राहुल प्रताप को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, 26 साल पुराना विवाद खत्म

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.