न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: बरवाअड्डा थाना अंतर्गत बड़ा जमुआ स्थित मंदाकिनी उच्च विद्यालय मैदान में लगी सब्जी मंडी में कल शनिवार देर रात भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया.
इस अगलगी की घटना में सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ है. कई दुकानदारों की रोजी-रोटी का साधन इसी मंडी से चलता था. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. असमाजीक तत्वों द्वारा आग लगाने की भी आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंची बरवाअड्डा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: साहिबगंज: मॉर्निंग वॉक करने निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत