हाथियों का झुंड

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

By : Dipali Kumari
गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत 
बसिया/डेस्क:
पिछले एक सप्ताह से बसिया क्षेत्र में डेरा डाले हुए 19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया. यह झुंड ओडिशा से कोलेबिरा और पालकोट वन्य प्राणी आश्रयणी के रास्ते बसिया के मँझकेरा गांव पहुंचा था, जहाँ से वनपाल शेखर सिंह के मार्गदर्शन में बनई, गंगड़ा, रेड़वा और मुरुमकेला के रास्ते इस सफल अभियान को अंजाम दिया गया, जिसमें हजारों की भीड़ को बेहद संयमित तरीके से नियंत्रित किया गया. 
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) अहमद बिलाल अनवर ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए खुद भारी जोखिम उठाया और घने जंगल में हाथियों के बीच पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को हरसंभव प्रयास और समय पर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की. पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे.