अवैध बालू कारोबार

दुमका: बालू लदे तीन हाईवा की आपस में भीषण टक्कर, एक नदी में गिरी; अवैध बालू कारोबार का पर्दाफाश 

इस हादसे के बाद अवैध बालू के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है.

By : Dipali Kumari
दुमका: बालू लदे तीन हाईवा की आपस में भीषण टक्कर, एक नदी में गिरी; अवैध बालू कारोबार का पर्दाफाश 

न्यूज़11 भारत 
दुमका/डेस्क:
जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में आज बुधवार तड़के बालू लदे तीन हाईवा की आपस में टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक हाईवा सीधे नदी में जा गिरा. वहीं दो हाईवा सड़क पर पलट गए. गनीमत रही कि हादसे में किसी चालक को गंभीर चोट नहीं आई. लेकिन इस हादसे के बाद अवैध बालू के कारोबार का पर्दाफाश जरूर हुआ. 

हाइवा के एक चालक ने बताया कि वह रानीश्वर के नदी घाट से बालू लेकर आया है और इसे पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट ले जाना है, लेकिन इसके लिए उसके पास किसी तरह का कोई चालान या वैद्य कागजात नहीं है. चालक सलीम ने बताया कि जब वह बालू लेकर रामपुरहाट पहुंचेगा तो उसे चालान दिया जाएगा. 

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन 100 से 150 हाईवा में रानीश्वर के नदी घाटों से देर रात बालू का उठाव होता है और उसे शिकारीपाड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. 

अब बड़ा सवाल यह है कि रात के अंधेरे में रानीश्वर के नदी घाट में बालू का काला कारोबार करने वाले कौन हैं. कौन सिंडिकेट खनिज संपदा को नुकसान पहुंचा रहा है. साथ ही नियमों को ताक पर रखकर जो बालू पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है. उसे देखने और पकड़ने वाला कोई क्यों नहीं है?

इसे भी पढ़ें: धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की. पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे.