विश्वकर्मा पूजा

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क: अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. पूजा के अवसर पर अमलाबाद माइंस परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बीसीसीएल और मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के वरीय अधिकारियों ने शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की.

कार्यक्रम में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल, निदेशक वित्त राजेश कुमार, निदेशक तकनीकी (पी एंड पी) राजीव सिन्हा, ईजे एरिया के महाप्रबंधक तुनेश्वर पासवान तथा अपर महाप्रबंधक एल.एन. बनवाल मौजूद रहे. वहीं मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यथेष्ठ गर्ग, निदेशक चक्षु अग्रवाल और प्रखर गर्ग समेत कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी पूजा में शामिल हुए.

अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष खदान में कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा और बेहतर कार्य वातावरण की कामना की. इसके साथ ही अमलाबाद माइंस के निर्बाध संचालन, उत्पादन में निरंतर वृद्धि तथा परियोजना से जुड़े सभी लोगों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई.

पूजा कार्यक्रम के दौरान अमलाबाद कोलियरी के पुनर्विकास और संचालन को लेकर दोनों कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल को भी महत्वपूर्ण बताया गया. अधिकारियों ने साझा प्रयासों के माध्यम से खदान के विकास और सुरक्षित संचालन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

विश्वकर्मा पूजा को लेकर कोलियरी परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा. पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया तथा खदान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

संजय डालमिया के आवास और कार्यालय पर 15 घंटे से छापेमारी चल रही