बेरमो बीडीओ ने कहा-सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बेरमो बीडीओ ने कहा-सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

By : News11 Bharat
बेरमो बीडीओ ने कहा-सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राजेश कुमार गुप्ता/न्यूज 11 भारत 

बोकारो थर्मल .बेरमो/डेस्क: रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर बुधवार को बोकारो थर्मल थाना परिसर में  शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बेरमो प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया. बैठक  में उपस्थित बेरमो प्रखंड विकाश पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बैठक में आए विभिन्न अखाड़ा संचालकों सहित आए गण मान्य लोगों को संबोधित करते हुए  कहे कि रामनवमी , ईद  एवं सरहुल पर्व को आपसी भाईचारगी से  मनाते हुए गंगा जमुना तहजीब व भाईचारा का संदेश दे. लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहे कि जुलुश में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो अविलंब पुलिस को सूचना दे. वही थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने भी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने को कहा साथ ही सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. अश्लील गानों व डीजे पर पूर्णाः प्रतिबंध रहेगा. इस अवसर पर कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति सहित  बाबूलाल गिरी, मुखिया चन्दना मिश्रा,  पीजी सेन, जितेन्द्र यादव,श्रवण सिंह , राजु पंडित, मो करीम अंसारी, बिरसा रजक, अमित घासी,सुनील महतो, महबूब आलम, नरेश महतो, मो इम्तियाज अंसारी, सुदेश भुईयां सहित बोकारो थर्मल थाना के  पुलिस कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे, बिजली व झंडा पर आवश्यक निर्देश*

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया