Ranchi Municipal Corporation

रांची नगर निगम की बड़ी पहल, अब घर के नजदीक मिलेंगी निगम की सेवाएं

रांची नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे निगम की सेवाएं अब लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध होंगी.

By : Ark Sahuliyar
रांची नगर निगम की बड़ी पहल, अब घर के नजदीक मिलेंगी निगम की सेवाएं

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे निगम की सेवाएं अब लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध होंगी. 02 अक्टूबर से नगर निगम मुख्यालय और डोरंडा के अलावा 5 नए अंचल कार्यालय संचालित होंगे. ये कार्यालय बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा और तुपुदाना में स्थापित किए जाएंगे. 

इन कार्यालयों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिकायत और आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. इसके अलावा, सफाई, पथ प्रकाश, जलापूर्ति सहित मूलभूत सुविधाओं की निगरानी भी की जाएगी. 

रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए निगम मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए. हालांकि, इस संविधान के माध्यम से नागरिकों को इस प्रकार की समस्याओं से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी, एयर टिकट बुकिंग के दौरान अपराधियों ने खाते से उड़ाए 1 लाख रूपए 

 

संबंधित सामग्री

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में वर्षों से संविदा या पीस-रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है.

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

झारखंड उच्च न्यायालय ने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के एक गंभीर मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गिरिडीह के चर्चित आरजेडी नेता कैलाश यादव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मुखिया सुखदेव राय और उनके दो बेटों राजेश राय व विक्की राय को झारखंड हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

झारखंड हाईकोर्ट में एक महिला को सजा पूरी होने के बाद भी हिरासत में रखे जाने और हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में उसके साथ कथित यौन शोषण के मामले की सुनवाई हुई.