झारखंड में नई गाड़ी खरीदने पर बड़ा ऑफर, GAIL देगा 25 हजार रुपये की मुफ्त CNG

By : Mansi Kumari
झारखंड में नई गाड़ी खरीदने पर बड़ा ऑफर, GAIL देगा 25 हजार रुपये की मुफ्त CNG

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने झारखंड की राजधानी रांची में सीएनजी वाहनों के लिए एक नई प्रमोशन स्कीम की शुरुआत की हैं. इस योजना के तहत अब जो भी ग्राहक पंजीकृत डीलरशिप से नया सीएनजी वाहन खरीदेंगे, उन्हें मुफ्त सीएनजी का लाभ मिलेगा.
कंपनी के अनुसार, 3 व्हीलर ऑटो खरीदने वाले ग्राहकों को 15 हजार रुपये की मुफ्त सीएनजी दी जाएगी. वहीं, 4 व्हीलर कैरियर, निजी कार, टैक्सी, बस या वैन खरीदने वाले ग्राहकों को 25 हजार रुपये तक की मुफ्त सीएनजी मिलेगी. यह राशि ग्राहकों को डिजिटल प्रीपेड फ्यूल कार्ड के रूप में दी जाएगी.

फ्यूल कार्ड से आसानी से मिलेगा लाभ
गेल के अधिकारियों ने बताया कि यह डिजिटल फ्यूल कार्ड शुरुआत में रांची के तीन गेल सीएनजी स्टेशनों- सरवल, सपारोम और टाटीसिलवे पर रिडीम किया जा सकेगा. करीब 20 दिन बाद यह सुविधा सभी सीएनजी स्टेशनों पर उपलब्ध होगी. गेल ने बताया कि यह योजना 25 अक्तूबर से लागू की गई हहिं. इस दिन से सीएनजी वाहन खरीदने वाले ग्राहक “सीएनजी मित्र” एप पर निबंधन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं. निबंधन के बाद उन्हें डिजिटल फ्यूल कार्ड प्रदान किया जाएगा.

रांची में 24 सक्रिय सीएनजी स्टेशन
फिलहाल रांची में कुल 24 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं. इनमें ओरमांझी, डोरंडा, हरमू चौक, बिरसा चौक, पंडरा, खेलगांव, मांडर, बूटी, कोकर, घाघरा, सरवल और अन्य क्षेत्रों में स्टेशन शामिल हैं. आने वाले समय में और भी स्टेशनों पर यह सुविधा विस्तार करेगी. गेल अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ और हरित परिवहन को प्रोत्साहित करना हैं. यह भारत सरकार के उस विजन के अनुरूप है जिसमें देश की ऊर्जा टोकरी में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया हैं. इस पहल से न केवल परिवहन में स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ेगा बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी.

कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद
रांची में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में गेल के ओएंडएम पूर्वी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक आर.के. दास, डीजीएम सीजीडी प्रशांत कुमार सिंह, रांची सीजीडी टीम, वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि और स्थानीय वाहन डीलर्स शामिल हुए.

यह भी पढ़े: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा पर लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास एसिड हमला, पीड़िता के हाथ झुलसे

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली