रांची के बूटी मोड़ में बाइक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

By : Ark Sahuliyar
रांची के बूटी मोड़ में बाइक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के बूटी मोड़ इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक में अचानक आग लग गई. घटना हीरो सर्विस सेंटर और जगदंबा बैंक्वेट हॉल के सामने की बताई जा रही है. देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें- NEET-UG पेपर लीक मामले में शिवराज मोटेगांवकर पर शिकंजा, पुणे में RCC क्लासेज पर बुलडोजर कार्रवाई

संबंधित सामग्री

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई