आदित्य पाण्डेय/न्यूज11 भारत
सरिया/डेस्क: सरिया स्थित क्लासिक एरीना गेस्ट हाउस में प्रखंड डीलर संघ के चुनाव की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई. संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल, पर्यवेक्षक गुलाम सरवर, सच्चिदानंद सिंह और हरिहर लालमनि सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. बैजनाथ मंडल द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए अतिथियों और पूर्व प्रखंड पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया.
लोकतांत्रिक मर्यादा और अनुशासन के साथ संपन्न हुए इस चुनाव में लगभग 90 प्रतिशत जन वितरण प्रणाली और SHG विक्रेताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई. अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार मंडल और विनोद कुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मनोज कुमार मंडल ने जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. वहीं दूसरी ओर, संघ में आपसी सहमति और एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए सचिव पद के लिए कामेश्वर यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश दास का निर्विरोध चयन किया गया. इस चुनावी बैठक में रामसेवक सिंह, नीलकंठ सिंह, महादेव यादव, पंकज रजक, सुखदेव साव, महफूज आलम, अनूप तरवे, सौरभ जैन और रामदेव राम समेत सैकड़ों की संख्या में डीलर उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन के फैन मीटअप में हंगामा, पत्थरबाजी के बाद मची अफरा-तफरी