प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

By : Vaibhaw Vikram
प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
​नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड की होनहार छात्रा निभा कुमारी ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में प्रखंड में प्रथम और जिले में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व मुखिया प्रत्याशी व समाजसेवी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय ने उन्हें सम्मानित किया. डब्लू राय ने निभा को उपहार भेंट किया और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर नवल किशोर राय ने कहा कि निभा ने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है. उनकी यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरणा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर लगन और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है.

​अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए निभा कुमारी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य जेपीएससी की तैयारी कर सफलता प्राप्त करना है ताकि वे आगे भी अपने क्षेत्र की सेवा कर सकें.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था