बच्ची का शव बरामद

जमशेदपुर: जितिया पूजा में नदी में डूबी बच्ची का शव बरामद, मानगो घाट पर मचा कोहराम

स्थानीय गोताखोरों ने आज सुबह नदी से बच्ची का शव बाहर निकाला. बच्ची का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. 

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर: जितिया पूजा में नदी में डूबी बच्ची का शव बरामद, मानगो घाट पर मचा कोहराम

प्रभात कुमार/न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
जितिया पूजा के दौरान कल मानगो नदी घाट पर डूबी 13 वर्षीय पूनम का शव आज रविवार सुबह बरामद किया गया. स्थानीय गोताखोरों ने आज सुबह नदी से बच्ची का शव बाहर निकाला. बच्ची का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. 

जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को जितिया पूजा के दौरान पूनम अपनी बहन के साथ मानगो नदी घाट पर स्नान करने गई थी. इसी दौरान दोनों बहनें नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं और डूबने लगीं. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि पूनम तेज बहाव में बहकर लापता हो गई. NDRF बुलाने की मांग को लेकर कल ग्रामीणों ने पुल भी जाम किया था. 

पूनम के लापता होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग लगातार प्रशिक्षित गोताखोरों और विशेषज्ञ बचाव दल को बुलाने की मांग करते रहे. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि रविवार सुबह NDRF की टीम पहुंचकर नदी में तलाशी अभियान चलाएगी. आश्वासन मिलने के बाद देर रात जाम समाप्त कर दिया गया. आज सुबह स्थानीय गोताखोर की मदद से पूनम का शव बाहर निकाला गया. 

इसे भी पढ़ें: बरवाअड्डा: मंदाकिनी उच्च विद्यालय मैदान के पास सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख 

संबंधित सामग्री

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

'वोट चोरी' पर नौटंकी करने वाले मंत्री इरफान अंसारी दवाई चोरी पर दें जवाब - अजय साह

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

कल सुबह शहीद मैदान धुर्वा से स्थानीय लोग प्रोजेक्ट भवन की ओर रुख करेंगे.

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई.

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है.