सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत
पतरातू/डेस्क: ब्रह्माकुमारीज पतरातू और भुरकुंडा सेवाकेंद्र के मुख्य सेवाकेंद्र युनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, जमशेदपुर में 14 सितंबर को एक दिवसीय सम्मेलन "स्ट्रेस फ्री एडमिनिस्ट्रेशन" का आयोजन प्रात: 10 से 1 बजे तक रहेगा. इस का सम्मेलन में कोल्हान क्षेत्र सहित पतरातू और भुरकुंडा क्षेत्र से भी विशिष्ट लोग सम्मिलित होंगे. यह जानकारी पतरातू और भुरकुंडा सेवाकेंद्र के राजयोगा मेडिटेशन ट्रेनर बीके रामदेव ने दिया.
पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल, अनुमंडल पदाधिकारी एसडीपीओ श्री गौरव गोस्वामी,पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता , भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता,बसाल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, पीवीयूएनएल हास्पीटल के सीएमओ डॉ तन्मय मिश्रा , सीसीएल हास्पीटल भुरकुंडा के सीएमओ डॉ अनूप टोप्पो , एनजीओ स्वर्ण रेखा महिला समीति के प्रेसिडेंट श्रीमती रेनू सहगल, राष्ट्र संचेतना के अध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद आदि विशिष्ट अधिकारीयों को स्ट्रेस फ्री एडमिनिस्ट्रेशन का निमंत्रण कार्ड दिया और सम्मेलन में सम्मालित होकर सफल बनाने का बीके रामदेव ने आह्वान किया.
सम्मेलन के मुख्य वक्ता दिल्ली से ब्रह्माकुमारीज प्रशासक सेवा प्रभाग के अध्यक्षा राजयोगिनी वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी आशा दीदी होंगी और ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से राजयोगी ब्रह्माकुमार हरीश होंगे.
आगे बीके रामदेव ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली से पधार रही प्रशासक सेवा प्रभाग के प्रशिक्षिका बीके विधात्री और बीके ख्याति 15 और 16 सितंबर को भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. पतरातू वा भुरकुंडा सेवाकेंद्र सहित कोल्हान क्षेत्र के बीके समर्पित भाई बहनें और सेवाकेंद्र से जुड़े भाई बहनें प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इस संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य निर्देशिका राजयोगिनी वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी , कोल्हान क्षेत्र के प्रमुख संचालिका हैं.
यह भी पढ़ें: घाघरा सर्वेश्वरी बाल मंदिर स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने शिक्षकों-छात्रों का बढ़ाया हौसला