न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर विजिलेंस की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. एसीबी ने केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट समय मांगा है. याचिका पर अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी. 8 जुलाई को बुढ़मू अंचल के राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन का म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए ले लिए गए थे. एसीबी का आरोप है कि सीओ के कहने पर राजस्व कर्मचारी और उनके भाई ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की थी. मामले में 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ACB ने सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार किया था.
रिश्वत कांड: राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर विजिलेंस की विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई
ACB ने केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय
संबंधित सामग्री
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.
चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर
चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.
भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार
मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम
नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत
गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.