न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: खनन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर कनाडा का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने खान एवं भूतत्व सचिव के साथ बैठक कर खनन क्षेत्र में निवेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल का झारखंड दौरा पूर्व में हुई विदेश यात्रा के दौरान खनन क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई MOU को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ है. बैठक में निवेश के अवसरों, संभावित परियोजनाओं और राज्य में खनन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.
यह भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, RINPAS के निदेशक पद पर नियुक्ति को लेकर दिए सुझाव