पशु तस्करी

चतरा: सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 9 गायों की मौत, 6 घायल

मयूरहंड थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया, जिससे कई गायों की जान चली गई.

By : Dipali Kumari
चतरा: सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से  9 गायों की मौत, 6 घायल

चंदन/न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने बड़े पैमाने पर चल रहे गो-तस्करी के काले खेल का पर्दाफाश कर दिया है. मयूरहंड थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया, जिससे कई गायों की जान चली गई. इस हादसे के बाद इलाके में सक्रिय पशु तस्करों की क्रूरता और उनके नेटवर्क की पोल भी खुल गई है.

आज शनिवार अहले सुबह करीब 4 बजे चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के पास यह भीषण हादसा हुआ. तस्कर मवेशियों के पैर बांधकर उन्हें क्रूरतापूर्वक ले जा रहे थे. अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे कंटेनर में दबकर लगभग 9 गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 मवेशी घायल हो गए. हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मवेशियों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.

उन्होंने बताया कि घायल गायों का पशु चिकित्सकों की टीम से इलाज कराया जा रहा है और मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया चल रही है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है.पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है.

इसे भी पढ़ें: बोकारो: क्वार्टर ढहने पर BSL का जवाब, कहा- 169 ब्लॉक पहले से असुरक्षित, खाली करने का था नोटिस

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.