CEO ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियों से संबंधित जानकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से किया साझा

By : Ark Sahuliyar
CEO ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियों से संबंधित जानकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से किया साझा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां की जा रही है. इस हेतु राज्य में मतदाताओं को विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ मतदाताओं के घर–घर जा कर इन्यूमेरेशन फॉर्म देंगी एवं फॉर्म भरे जाने के बाद उसे संग्रहित भी करेंगी. साथ ही सभी मतदाताओं के घरों पर बीएलओ द्वारा स्टीकर भी लगाए जाएंगे इन स्टीकरों में मतदाता के घर की संख्या एवं उनके बीएलओ का नाम एवं नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. जिससे कोई भी नागरिक अपने बीएलओ से सम्पर्क कर मतदाता सूची से सम्बन्धित सहायता प्राप्त कर सकें. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं इसे लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार को निर्वाचन सदन में झारखण्ड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियों से संबंधित जानकारियों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा कर रहे थे.

के रवि कुमार ने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल सभी मतदान केंद्रों पर अपने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति में तेजी लाएं जिससे आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जा सके. उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल एजेंट का मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से सम्बंधित ट्रेनिंग भी पूरी करवा लें जिससे जमीनी स्तर पर बीएलओ के साथ कार्य करते समय किसी प्रकार का संशय की स्थिति उत्पन्न न हो.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर  एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट से संबंधित सूची को बीएलओ द्वारा बीएलए से प्रमाणित करते हुए प्रकाशित की जाएगी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से सम्बंधित इन्यूमेरेशन फार्म, ड्राफ्ट पब्लिकेशन, एएसडीडी सूची, नोटिफिकेशन, एवं सुनवाई आदि सभी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं उनके संशयों एवं सुझावों पर चर्चा की.
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी ट्रेनिंग देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- गाड़ियों की खरीद से नहीं, मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था: अजय साह 

 

संबंधित सामग्री

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई