बकरी पालन से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, चांडिल में लाभुकों को मिली योजना की सौगात

By : Vaibhaw Vikram
बकरी पालन से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, चांडिल में लाभुकों को मिली योजना की सौगात

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने तथा लाभुकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) अंतर्गत चांडिल प्रखंड में चयनित लाभुकों के बीच 9 यूनिट बकरी पालन योजना की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

योजना के तहत चयनित लाभुकों को स्वीकृत बकरी पालन इकाइयों का वितरण करते हुए उन्हें परिसंपत्तियों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन करने हेतु प्रेरित किया गया. लाभुकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं उचित प्रबंधन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों, किसानों एवं पशुपालकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा पशुपालन के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है. बकरी पालन ग्रामीण आजीविका का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लाभुकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा.

लाभुकों को योजना के तहत प्राप्त परिसंपत्तियों का निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप उपयोग करने तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण का लाभ उठाने की सलाह दी गई. साथ ही पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों को लाभुकों के नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन का सफल प्रयास, लगाए गए साइन बोर्ड और गेट

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली