चंदवा: रामपुर में अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में 2 घायल, एक की रिम्स ले जाने के दौरान हुई मौत

By : News11 Bharat
चंदवा: रामपुर में अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में 2 घायल, एक की रिम्स ले जाने के दौरान हुई मौत

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  मंगलवार की दोपहर चंदवा क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा एनएच-39 रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सासंग–सेरक–मासीयातू ग्रामीण पथ पर स्थित रामपुर गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर हुआ.

बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैरिकेडिंग खंभे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार सभी तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया गया. घायलों की पहचान राजेंद्र गंझू (पिता–नरेश गंझू), नरेश गंझू (पिता–विशुन गंझू), निवासी बारी चंदवा, तथा साखो कुमारी के रूप में हुई है.

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र गंझू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जबकि घायल युवती साखो कुमारी को इलाज के लिए लातेहार ले जाया गया.

एंबुलेंस की कमी पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा एवं बारी ग्राम प्रधान रोबेन उरांव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने चंदवा सीएचसी में 108 एंबुलेंस की कमी पर नाराजगी जताई.

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. नीलिमा कुमारी ने बताया कि चंदवा सीएचसी की दोनों 108 एंबुलेंस खराब हैं, जिन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है. इसी वजह से फिलहाल एंबुलेंस की उपलब्धता में दिक्कत हो रही है.

यह भी पढ़ें: सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में स्वास्थ्य जांच और HPV टीकाकरण परामर्श सत्र का सफल आयोजन

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया