राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क: लातेहार जिले के चंदवा थाना में आज शुक्रवार को नए थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया. पुलिस निरीक्षक मनोरंजन कुमार ने निवर्तमान थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह से विधिवत रूप से चंदवा थाना का प्रभार लिया. इस दौरान थाना परिसर में प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई.
पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी.
वहीं, निवर्तमान थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र की प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सौंपते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नए थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों में बेहतर पुलिसिंग और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है. लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: रांची: मधुकम में 12 घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाकर्ता पर लगा 12 लाख का जुर्माना