Jharkhand Weather: झारखंड में दिवाली से पहले ठंड ने दी दस्तक, साफ आसमान के बीच गुलाबी सर्दी का मौसम

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में दिवाली से पहले ठंड ने दी दस्तक, साफ आसमान के बीच गुलाबी सर्दी का मौसम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदलने लगा हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह-शाम की हवा में ठंडक महसूस की जा रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर या आसपास फिलहाल किसी भी तरह का सिनॉप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है और बंगाल की खाड़ी में भी कोई निम्न दबाव क्षेत्र नहीं बना हैं. ऐसे में आने वाले 5 दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.

दिवाली पर महसूस होगी हल्की ठंडक
मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली के बाद झारखंड में मौसम का रुख और ठंडा होगा. दिन में धूप तो तेज रहेगी, लेकिन सुबह-शाम ‘गुलाबी सर्दी’ का एहसास बढ़ेगा. रांची, खूंटी, लोहरदगा और डाल्टनगंज में दिन का तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया हैं. वहीं, लातेहार में न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ठंड की आहट साफ महसूस हो रही हैं.

मानसून को अलविदा, दिखा साफ आसमान
मानसून अब झारखंड से पूरी तरह विदा हो चुका हैं. इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है- नीला आसमान, सुहावना मौसम और शाम को ठंडी हवा लोगों के मूड को खुशनुमा बना रही हैं. राजधानी रांची में लोग अब छत से ही खूबसूरत सनसेट का आनंद ले पा रहे हैं. राज्य में इस साल मानसून के दौरान 1 जून से अब तक कुल 1266.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं. रांची में तो इस बार सबसे ज्यादा 1586 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से लगभग 70 प्रतिशत ज्यादा हैं. हालांकि, पाकुड़, सिमडेगा और गोड्डा जैसे कुछ जिलों में औसत से 30-35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई.

यह भी पढ़े:  चिराग पासवान की पार्टी LJP-R किन 29 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, लिस्ट जारी
 
संबंधित सामग्री

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द