विश्वकर्मा भारती/न्यूज़11 भारत
बेरमो/डेस्क: दुर्गा पूजा समिति द्वारा शिव मंदिर दुर्गा मंडप में पंडाल भूमि पूजन किया गया. पंडाल भूमि पूजन कर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया. पूजा अर्चना पुरोहित अनिल पांडेय के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया गया, जहां पूजा कमेटी के सचिव रामेश्वर कुमार मंडल, अध्यक्ष दशरथ महतो, राजेश शर्मा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए. उसके उपरांत पंडाल निर्माण कार्य आरंभ किया गया. पूजा पंडाल निर्माण कार्य सरिता टेंट हाउस कथारा को सौंपा गया है. इस मौके पर पंडाल निर्माण कार्य करने वाले सभी कारीगर को पूजा कमेटी द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया. पूजा कमेटी ने गगनभेदी जयकारे लगाए. इस मौके पर पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, ललन सिन्हा, रविन्द्र यादव, राजेश यादव, आशीष वर्मा, अवधेश पांडेय, विजय महतो, राजेन्द्र राम, पिन्टू सिंह, विकास सिंह, राजू यादव, किटू महतो सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.
दुर्गा मंडप कथारा
दुर्गा मंडप कथारा में पंडाल भूमि पूजन कर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य आरंभ
पूजा के उपरांत गगनभेदी जयकारे लगाए गए
By :
Ark Sahuliyar
•