न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) का दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को मनाया जायेगा. कुलपति ने बताया कि यह विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह है. इस दीक्षांत समारोह में 2024-2026 बैच के यूजी और पीजी के कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी. इनमें 3065 छात्र और 3350 छात्राएं शामिल हैं.
वहीं 142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार समिति सदस्य डॉ राकेश मोहन को इस बार विश्वविद्यालय मानद उपाधि देने जा रही है.
इसे भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती