विशेष गहन पुनरीक्षण

SIR-2026 में सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लक्ष्य में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित – CEO

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाताओं के नो मैपिंग और विसंगतियों से संबंधित उपलब्ध कराया डेटा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
SIR-2026 में सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लक्ष्य में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित – CEO

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने आज मंगलवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर-2026 के संबंध में बैठक की. बैठक के दौरान राज्य के सभी मतदान केंद्रों के नो मैपिंग एवं विसंगतियों  से संबंधित बूथवार डेटा पेनड्राइव के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल इस सूची को अपने बीएलए एवं बीएलए2 को ससमय साझा करते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित  करें जिससे मतदाता सूची का कांक्रीट एडिट सुनिश्चित किया जा सके .

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों के वैसे मतदाताओं की बूथवार सूची साझा की गई है, जिन्हें विभिन्न विसंगतियों अथवा विगत एसआईआर से संबंधित नो-मैपिंग के कारण नोटिस जारी किए गए थे. इनमें कई मतदाताओं ने ईआरओ स्तर पर आयोजित सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं. वहीं, कुछ ऐसे मतदाता भी हैं, जिनका नाम वर्ष 2024 की मतदाता सूची में था और जिन्होंने इन्यूमरेशन फॉर्म भी भरा है, लेकिन नोटिस की सुनवाई के दौरान किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर आउटरीच कार्यक्रम एवं विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. संबंधित ईआरओ एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा आवश्यकतानुसार उनके वास्तविक स्थिति का सत्यापन/निरीक्षण किया जाएगा तथा उपलब्ध तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार निर्णय पारित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पीवीटीजी, दिव्यांगजन, जनजातीय समूह, वृद्ध मतदाता तथा वैसे मतदाता जिनके माता-पिता से संबंधित विवरण उपलब्ध नहीं हैं, जैसे विशेष परिस्थितियों वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए. जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना एसआईआर-2026 का प्रमुख लक्ष्य है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है. उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने स्तर से भी ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान करने तथा उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें, ताकि एसआईआर-2026 के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके.

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: तड़के 3 बजे हिंडाल्को से वार्ता, मांगों पर बनी सहमति; लिखित आश्वासन नहीं, अमित महतो ने दी आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

लोगों में टिकट लेने की ऐसी जोश उमड़ी है कि है कई क्रिकेट प्रेमी कल रात से ही JSCA स्टेडियम पहुंच गए हैं. टिकट काउंटर के पास लोग कंबल लेकर रात से ही बैठ गए.

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

एशियन गेम्स में हॉकी का स्वर्ण जीतकर लौटी सिमडेगा की बेटी का पिता सुलक्षण टेटे ने किया भावुक स्वागत, बोले: बेटी ने कर दिया मेरा सपना पूरा.

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

इधर शूटर अजीत मंडल और उसके दो साथियों के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की.

आज कई राशियों के लिए बन रहे तरक्की के योग, इन्हें मिलेगी सफलता; पढ़ें आज का राशिफल 

आज कई राशियों के लिए बन रहे तरक्की के योग, इन्हें मिलेगी सफलता; पढ़ें आज का राशिफल 

इए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम