न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामल में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों तथा 3 युवतियों को जेल भेज दिया है. मामले में नाबालिगों से देह व्यापार का खुलासा हुआ है. जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद दोनों नाबालिगों को शेल्टर होम भेज दिया गया है. मामले में देह व्यापार कराने के आरोप में होटल मालिक मनीष सिंह, दलाल राजन के सहित 15 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है.
बता दें कि SSP राकेश रंजन के निर्देश पर शनिवार आधी रात पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में होटल में कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया था. होटल मैनेजर और स्टाफ को भी जेल भेजा गया है. रांची पुलिस के अनुसार, देह व्यपार में शामिल युवतियां बंगाल और असम की रहने वाली बताई जा रही हैं. ये युवतियां दलालों के जरिए होटल तक पहुंचाई जाती थीं.
यह भी पढ़ें: बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा