न्यूज़11 भारत
धर्म/डेस्क: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद और खुशियां लेकर आ सकता है, तो वहीं कुछ जातकों को अपने फैसलों और व्यवहार में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. कहीं रुके हुए काम पूरे होंगे, तो कहीं परिवार और रिश्तों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न कर सकती है. करियर, कारोबार, धन, परिवार और सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए क्या संकेत दे रहा है, आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.
मेष राशि
आज आपको एक साथ कई जिम्मेदारियों को संभालना पड़ सकता है. ऐसे में घबराने के बजाय जरूरी कामों की प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. लंबे समय से दिल में संजोई कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपको संतोष मिलेगा. पुराने अधूरे काम निपटाने का उत्साह बना रहेगा. घर में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा.
वृषभ राशि
आज आलस्य को पीछे छोड़कर पूरे जोश के साथ अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है. नई जिम्मेदारी शुरुआत में मुश्किल लग सकती है, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग आपको मजबूती देगा. बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है. परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद संभव हैं, जिन्हें धैर्य के साथ सुलझाना बेहतर रहेगा. घर में बदलाव या सजावट से जुड़ा कोई विचार भी मन में आ सकता है.
मिथुन राशि
नई शुरुआत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक रह सकता है. जिस फैसले को लेकर आप काफी समय से विचार कर रहे थे, उसे अब आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ चली आ रही पुरानी गलतफहमियां बातचीत के जरिए दूर होंगी और रिश्ते में मधुरता लौटेगी. दूर रहने वाले किसी खास व्यक्ति की याद आपको भावुक कर सकती है. वाहन से जुड़ा अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए सावधानी रखें और बेवजह दूसरों के मामलों में उलझने से बचें.
कर्क राशि
आज आपका झुकाव दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों के काम आने की ओर रहेगा. किसी की सहायता करके आपको मन से संतुष्टि मिलेगी. संतान के साथ अच्छा समय बिताने या कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ कोई पुराना लेन-देन भी सुलझ सकता है. कामकाज में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. यात्रा के दौरान मिलने वाली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में आपके काफी काम आ सकती है.
सिंह राशि
आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से हल्की बहस हो सकती है, इसलिए ऐसी स्थिति में शांत रहना आपके लिए बेहतर होगा. संतान से किया हुआ कोई वादा पूरा करने का मौका मिलेगा. पिता की ओर से कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन होने से सकारात्मक माहौल बनेगा. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. धन को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से आप स्थिति संभाल लेंगे.
कन्या राशि
आज मिलने वाली कोई अच्छी खबर आपका पूरा दिन बेहतर बना सकती है. कारोबार में किए गए बदलाव अब सकारात्मक परिणाम देना शुरू कर सकते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस के साथ चली आ रही दूरी कम होने के संकेत हैं. घर की सजावट, खरीदारी या किसी नई चीज की खरीदारी को लेकर उत्साह रहेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद भी बन रही है. हालांकि भावनाओं में बहकर कोई कठोर फैसला लेने से बचें, वरना किसी करीबी की भावनाएं आहत हो सकती हैं.
तुला राशि
आज किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना आपके लिए जरूरी होगा. बीते समय की गलतियों से मिली सीख आज आपको सही रास्ता चुनने में मदद करेगी. बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें और परिस्थितियों को समझने के बाद ही कदम उठाएं. यात्रा के दौरान अपने जरूरी और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें. आर्थिक परेशानी के समय भाई या किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपकी चिंता काफी कम होगी.
वृश्चिक राशि
आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ सफलता और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे. परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा. घर की संपत्ति या बंटवारे से जुड़ा कोई मामला चर्चा में आ सकता है, लेकिन इसमें जल्दबाजी से फैसला लेने से बचें. मन में चल रही कोई चिंता आपको थोड़ी बेचैनी दे सकती है. संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय आगे चलकर अच्छे परिणाम दे सकता है.
धनु राशि
आज समझदारी और संतुलन के साथ लिए गए फैसले आपको राहत देंगे. बच्चों के साथ समय बिताकर आपका मन प्रसन्न रहेगा और घर का वातावरण भी अच्छा बना रहेगा. काम से जुड़ी जिस चिंता ने आपको पिछले कुछ समय से परेशान कर रखा था, उसमें धीरे-धीरे कमी आएगी. घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ सकती है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी अच्छी खबर के संकेत हैं.
मकर राशि
परिवार और कामकाज दोनों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है. परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बन सकता है. निवेश या शेयर बाजार से लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी की सलाह पर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. आपके काम की सराहना होने से आपकी पहचान और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे. साझेदारी में किया गया काम उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकता है. दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का और तरोताजा महसूस करेगा.
कुंभ राशि
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जहां लोगों के बीच आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा. माताजी से किया कोई वादा पूरा करने का प्रयास करेंगे. संतान अपने करियर या नौकरी से जुड़े किसी अहम विषय पर आपसे सलाह ले सकती है. कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और अनुभव हालात को संभालने में मदद करेंगे.
मीन राशि
आज परिवार के साथ सुखद और सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलेगा. पुराने मतभेदों को बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है, जिससे रिश्तों में फिर से गर्माहट आएगी. किसी के प्रति मन में ईर्ष्या या नकारात्मक भावना रखने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. घूमने-फिरने या अपने पसंदीदा शौक के लिए समय निकाल पाएंगे. सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा के नए अवसर आ सकते हैं. वहीं, संतान की सेहत को लेकर थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.