विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस पर CRPF जवानों और ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता अभियान

सीआरपीएफ कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

By : Dipali Kumari
विश्व पर्यटन दिवस पर CRPF जवानों और ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता अभियान

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज रविवार को जराईकेला स्थित सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवानों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से अखायशीला पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान पर्यटन स्थल परिसर में साफ-सफाई कर कचरे को हटाया गया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

इस मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र की पहचान को भी मजबूत करते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं .यहां से ग्रामीणों को रोजगार मिले.अभियान में सीआरपीएफ जवानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया. मौके पर सीआरपीएफ डॉ कुदन कुमार,  सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार, मुखिया रानी गुड़िया समेत अन्य मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

इसी मामले में कोशीलाल प्रसाद और अन्यों ने PGTTCE-2023 परीक्षा में नियोजन प्राप्त करने के लिए सिस्टम की हैकिंग के आरोप में एक हस्तक्षेप आवेदन (I.A) भी दायर किया है.

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में दिलीप कुमार पासवान, दीपक कुमार और आनंद कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव

आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव

आयोग ने एक सुर में दिया जवाब, कांग्रेस तथ्यों का जवाब देने के बजाय सड़क पर उतरकर चुनाव आयोग का घेराव कर रही है - प्रतुल

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे.