नाग पंचमी मेला

डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने बोकेया के विराट नाग पंचमी मेले का किया उद्घाटन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने बोकेया के विराट नाग पंचमी मेले का किया उद्घाटन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बोकेया में नाग पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित विराट नाग पंचमी पूजा महोत्सव सह मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. विधायक ने फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया.

नाग पंचमी पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए भगवान शिव और नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं सामाजिक एकता तथा आपसी भाईचारे की वास्तविक पहचान हैं. ऐसे आयोजन आम जनमानस को अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं, जिससे समाज में प्रेम और सद्भाव सुदृढ़ होता है. उन्होंने भगवान शिव और नाग देवता से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, ब्रह्मदेव चौधरी, मुखलाल चौधरी, डंडा जिला परिषद अजय चौधरी, शिवलाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, भद्रूल चौधरी एवं मुन्नी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिवभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित  रहे.

यह भी पढ़ें: नागपंचमी पर कजरू खुर्द में सजा भव्य मेला, कथा वाचन में उमड़े श्रद्धालु

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.