सदर अस्पताल

स्वतंत्रता दिवस पर डीसी-एसएसपी ने सदर अस्पताल का किया भ्रमण, मरीजों के बीच बांटे फल एवं आवश्यक किट 

डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज समेत अन्य पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल का संयुक्त रूप से दौरा किया.

By : Dipali Kumari
स्वतंत्रता दिवस पर डीसी-एसएसपी ने सदर अस्पताल का किया भ्रमण, मरीजों के बीच बांटे फल एवं आवश्यक किट 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज समेत अन्य पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल का संयुक्त रूप से दौरा किया. इस दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा उनके बीच फल एवं आवश्यक किट का वितरण किया.

विशेष वार्डों का दौरा 

इस दौरान अधिकारियों ने कुपोषण उपचार केंद्र (MTC), मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत इलाजरत बच्चों एवं नवप्रसूताओं समेत आयुष्मान वार्ड, महिला वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा सामान्य वार्ड का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की. साथ ही MTC में भर्ती बच्चों तथा MNCU के नवजात शिशुओं के लिए विशेष बेबी किट का वितरण समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया. उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी भर्ती मरीजों व बच्चों के बीच ताजे फल भी बांटे.

उपायुक्त ने स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं की समीक्षा की और कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, नवजात शिशुओं की देखभाल, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया. डीसी ने डीसी सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने तथा बाल व मातृ स्वास्थ्य योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश दिया.
इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार, संबंधित चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: डुमरी: नटवाल मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.