सड़ा-गला शव

जामताड़ा के मिहिजाम रोड स्थित नर्सरी के पीछे बंद एल्बेस्टस मकान से मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी 

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मिहिजाम रोड स्थित नर्सरी के पीछे मंगलवार को एक बंद एल्बेस्टस मकान से सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

By : Ark Sahuliyar
जामताड़ा के मिहिजाम रोड स्थित नर्सरी के पीछे बंद एल्बेस्टस मकान से मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी 

चंचल गिरी/न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
जामताड़ा थाना क्षेत्र के मिहिजाम रोड स्थित नर्सरी के पीछे मंगलवार को एक बंद एल्बेस्टस मकान से सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मकान से लगातार आ रही तेज दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी के दौरान शव बरामद किया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव की हालत अत्यंत खराब थी और शरीर पर कीड़े पड़ चुके थे. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मौत चार-पांच दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि वास्तविक अवधि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी.

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि उक्त मकान में कोलकाता का रहने वाला 60 वर्ष से अधिक उम्र का एक वृद्ध अकेले रहता था. लोग उसे ‘बाबा’ के नाम से जानते थे. हालांकि बरामद शव उसी वृद्ध का है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस शव की पहचान के साथ मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है. मौत स्वाभाविक थी या कोई अन्य कारण रहा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा. मामले की जांच जारी है.
 
संबंधित सामग्री

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.