पर्यटन विकास

कोलकाता में झारखंड पर्यटन सूचना केंद्र फिर से खोलने की मांग, पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

बेतला, नेतरहाट सहित झारखंड के पर्यटन स्थलों पर पड़ रहा असर, होटल व वाहन संचालकों ने बताई परेशानी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कोलकाता में झारखंड पर्यटन सूचना केंद्र फिर से खोलने की मांग, पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बेतला टूर एंड ट्रैवल्स के प्रबंध निदेशक एवं होटल संचालक असलम अंसारी ने झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपकर कोलकाता स्थित झारखंड पर्यटन एवं सूचना केंद्र को पुनः संचालित कराने की मांग की है.सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोलकाता स्थित झारखंड पर्यटन एवं सूचना केंद्र को जर्जर भवन का हवाला देकर बंद कर दिया गया था. इसके बाद पश्चिम बंगाल से झारखंड आने वाले पर्यटकों को आवश्यक जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे बेतला, नेतरहाट समेत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या प्रभावित हो रही है.

ज्ञापन में मांग की गई है कि कोलकाता में झारखंड पर्यटन एवं सूचना केंद्र को जल्द पुनः शुरू किया जाए, ताकि बंगाल से आने वाले पर्यटकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके. इससे राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, राजस्व में वृद्धि होगी तथा होटल, रिसॉर्ट, वाहन संचालकों सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.असलम अंसारी ने बताया कि इस मांग का समर्थन क्षेत्र के कई होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों ने भी किया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले में सकारात्मक पहल कर पर्यटन हित में जल्द निर्णय लेगी.

यह भी पढ़ें: राज्य में आंगनबाड़ी सेविका से लेकर पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया में भीषण भ्रष्टाचार - शत्रुघ्न कुमार शत्रु

संबंधित सामग्री

पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने मुस्तफा अंसारी को सुनाई 10 साल की सजा, लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना 

पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने मुस्तफा अंसारी को सुनाई 10 साल की सजा, लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना 

पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने मुस्तफा अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई है. साथ ही 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माने की राशि पीड़िता के चिकित्सा खर्च और पुनर्वास के लिए देने का कोर्ट ने आदेश दिया

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

इसी मामले में कोशीलाल प्रसाद और अन्यों ने PGTTCE-2023 परीक्षा में नियोजन प्राप्त करने के लिए सिस्टम की हैकिंग के आरोप में एक हस्तक्षेप आवेदन (I.A) भी दायर किया है.

पाकुड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया उग्र विरोध प्रदर्शन

पाकुड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया उग्र विरोध प्रदर्शन

झामुमो की ओर से आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर और चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में दिलीप कुमार पासवान, दीपक कुमार और आनंद कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.