ट्रांसफार्मर जला

देवरी: ट्रांसफार्मर जला, दो माह से गरंग गांव में छाया है अंधेरा; सुध लेने वाला कोई नहीं  

दो माह पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल गया, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

By : Dipali Kumari
देवरी: ट्रांसफार्मर जला, दो माह से गरंग गांव में छाया है अंधेरा; सुध लेने वाला कोई नहीं  

न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क:
देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी के गरंग गांव के लोग बीते दो महीने से अंधकार में रहने को विवश हैं. दो माह पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल गया, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. ग्रामीण दो महीने से अंधेरे में गुजारा कर रहे हैं. खासकर गांव के बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

इस संबंध में वार्ड सदस्य जेम्स किस्कू, लखन रविदास, रमन हेंब्रम, मेघु  रविदास, सरस्वती देवी, बबिता देवी, चंद्रवतिया देवी, शोभी देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दो महीने से ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में विभाग को आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं लिया है. मुखिया विकास बरनवाल ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित विभाग को भी दिया गया है. 
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर  बिजली बहाल करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: गुमला: दिन के उजाले से रात के अंधेरे तक धड़ल्ले से हो रही बालू तस्करी; प्रशासन मौन

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.