शव बरामद

जामताड़ा: पागला जोरिया में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी 

पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: पागला जोरिया में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी 

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत
जामताड़ा/डेस्क:
जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पागला जोरिया में मंगलवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पागला जोरिया में स्थानीय लोगों की नजर एक महिला के शव पर पड़ी. शव दिखाई देने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, महिला की पहचान को लेकर आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतका की पहचान के साथ-साथ घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकें.

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पहचान होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में झारखंड बंद का असर: आंदोलनकारियों ने NH-33 किया जाम; लगी वाहनों की लंबी कतार

संबंधित सामग्री

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

 LIVE UPDATES: नेमरा के लिए रवाना हुआ रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

LIVE UPDATES: नेमरा के लिए रवाना हुआ रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास से रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना हो गया है. रूपी सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. <br/><br/>